इसके नाम है दुनिया के सबसे छोटे शख्स होने का खिताब, हाईट जानकर रह जाओगे दंग

इसके नाम है दुनिया के सबसे छोटे शख्स होने का खिताब, हाईट जानकर रह जाओगे दंग
तुर्की के सुल्तान कोशन हैं दुनिया के सबसे लंबे शख्स

डीजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में ऐसे कई लोग पाए जाते हैं जो अपनी खास विशेषता के चलते चर्चित होते हैं। इन्हीं में से एक तुर्की के सुल्तान कोशन जिन्हें हाल ही में दुनिया के सबसे लंबे इंसान के खिताब से नवाजा गया। जानकारी के मुताबिक इनकी लंबाई 8 फीट 3 इंच है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे छोटा इंसान कौन है? इसकी लंबाई कितनी है?

आखिर कौन है दुनिया का सबसे छोटा शख्स?

दुनिया मे सबसे छोटी लंबाई वाले इस आदमी का नाम अफशीन इस्माइल है, जो कि ईरान का रहने वाला है। इसकी उम्र मात्र 20 साल है। इसका कद केवल 2 फीट 1.68 इंच यानी 65.24 सेंटीमीटर है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड के सर्वे के मुताबिक अफशीन ने कोलंबिया के रहने वाले 36 साल के एडवर्ड नीनो हर्नांडेज को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। हर्नांडेज की लंबाई 2 फीट 4.38 इंच यानी 72.1 सेमी मापी गई थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड ने ट्विटर पर अफशीन के बारे में जानकारी शेयर की है।

मुश्किलों में बीता बचपन

दुनिया के सबसे छोटे शख्स का तमगा हासिल करने वाले अफशीन का जन्‍म ईरान के पश्चिमी प्रांत अजरबैजान के एक गांव में हुआ था। जन्‍म के समय उनका वजन भी केवल 700 ग्राम था। जो कि सामान्य बच्चों से कम था।

गुनीज बुक के अनुसार, बचपन में अफशीन का जीवन बहुत संघर्षों में बीता। अपनी छोटी हाईट के कारण वे पढ़ाई हो या खेलकूद सभी में अन्य बच्चों से पीछे रहे। परिवार की गरीबी के कारण वह अपना उपचार भी नहीं करवा सके। इस बात से वह काफी निराश भी थे और डिप्रेशन में रहने लगे।

हाईट के चलते हुआ मशहूर

लेकिन समय हमेशा एक सा नहीं होता। अफशीन के साथ भी ऐसा ही हुआ। आगे चलकर उनका बुरा वक्त खत्म हुआ और वह दुनियाभर में मशहूर हो गए। उनकी छोटी हाईट के चलते बहुत से लोग उन्हें पसंद करने लगे। एक इंटरव्यू के दौरान अफशीन ने बताया कि, 'उसे यह सब एक सपने की तरह लगता है। वह कहीं भी अकेले नहीं घूमने निकलता हमेशा अपने माता पिता के साथ ही जाता है, क्योंकि उसके चाहने वाले उसे घेर लेते हैं। कुछ दिनो पहले वह दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलिफा भी घूमने गया था।'

Created On :   18 Jun 2023 2:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story